गाजियाबाद

लोनी तहसील में कक्ष संख्या 8 में खतौनी वितरण में अव्यवस्था का बोलबाला ,आम आदमी परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी तहसील परिसर में स्थित कक्ष संख्या 8, जो उद्धरण खतौनी वितरण के लिए जाना जाता है, में  अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। यह कक्ष सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुला रहता है, और यहां खतौनी की नकल की फीस पांच पृष्ठ तक 15 रुपए प्रति पृष्ठ और छह पृष्ठ से अधिक होने पर प्रति पृष्ठ एक रुपए निर्धारित है।
हालांकि, काउंटर पर खिड़की हमेशा खाली दिखाई देती है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि किसानों और आम जनता को खतौनी की नकल काउंटर से नहीं दी जाती, बल्कि कक्ष के अंदर ही उपलब्ध कराई जाती है। लोगों का आरोप है कि इस काम के लिए कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से व्यक्तिगत जान-पहचान होना जरूरी है। इसके चलते अधिकतर कार्य अंदर से ही हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, आम आदमी अगर कमरे में आकर सहयोग राशि का भुगतान करता है, तभी वह अपनी खतौनी प्राप्त कर सकता है। इस कारण, कक्ष संख्या 8 के अंदर लगातार भीड़ लगी रहती है। बावजूद इसके, वहां कार्यरत किसी भी कर्मचारी को अंदर आई भीड़ से कोई आपत्ति नहीं है। लोगों का कहना है कि इस अव्यवस्था के पीछे कर्मचारियों की आपसी सांठगांठ व अवैध वसूली  का होना प्रमुख कारण है
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों तक यह अव्यवस्था की  पहुंच नहीं पाई या इस पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यह अव्यवस्था कभी समाप्त होगी और आम आदमी को राहत मिल पाएगी, या फिर यह आपाधापी इसी तरह चलती रहेगी ।
लोनी तहसील में खतौनी वितरण काउंटर खाली पड़ा है  अंदर कमरे में अनाधिकृत रूप से घुसे लोग
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button