मेरठ
क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव द्वारा 1 करोड़ शहीदों की संघर्ष गाथा एवं शहादत को नमन किया जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा *स्थानीय बौद्धिक परामर्श बैठक* का आयोजन किया गया। धनसिंह कोतवाल जी के प्रपोत्र एवं मुख्य वक्ता तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जी इस वर्ष भी जन्मोत्सव सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। 19 नवंबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा धन सिंह कोतवाल जी का जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रम मनाया जाएगा।
इस बार जन्मोत्सव कार्यक्रमों के द्वारा 1857 से 1867 तक शहीद हुए एक करोड़ क्रांतिकारियों को नमन किया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर अर्थात जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रमों की सफलता के लिए गांव, कस्बा एवं मोहल्ले में *स्थानीय बौद्धिक परामर्श बैठक* आयोजित की जा रही हैं। यह बैठक 29 अक्टूबर 2025 से 12 नवंबर 2025 तक विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी।
बैठक में डॉक्टर अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि इन बैठकों के द्वारा नीचे के स्तर तक धनसिंह कोतवाल तथा अन्य क्रांतिकारी के बारे में जन सामान्य को अवगत कराना है तथा जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करना है।
27 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए आज शोध संस्थान की टीम ने सभी प्रबुद्ध जनों को आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया ।



