गोड्डा

पथरगामा आंगनबाड़ी केंद्र के समीप कचरे का अंबार

बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। पथरगामा के आंगनबाड़ी केंद्र के समीप कचरे का अंबार लग जाने से क्षेत्र में बदबू और गंदगी का माहौल बन गया है। आसपास के स्थानीय लोगों और आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ने इसे लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। छोटे-छोटे बच्चों के अध्ययन स्थल के पास गंदगी फैलने से उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों द्वारा लगातार केंद्र के समीप कचरा फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा, “काली पूजा से पूर्व इसकी पूरी सफाई कराई गई थी, लेकिन पूजा के बाद फिर से काफी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। बदबू और मच्छरों के कारण बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।
सेविका ने बताया कि उनके पास सफाई कराने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से अविलंब सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जो लोग लापरवाही से केंद्र के समीप कचरा फेंक रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है ताकि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के अलावा आसपास के लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button