मेरठ

साइबर सेफ्टी फॉर वूमेन कार्यक्रम में महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

साइबर सेल मेरठ के विशेषज्ञों ने दिए ऑनलाइन सुरक्षा के व्यवहारिक सुझाव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के साइबर सिक्योरिटी एवं वीमेन सेल  के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सेफ्टी फॉर वीमेन विषय पर एक जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला प्राध्यापकों और छात्राओं को वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों और सुरक्षा उपायों से अवगत कराना था।
मेरठ पुलिस साइबर सेल से सब इंस्पेक्टर जागीर सिंह, सब इंस्पेक्टर शेखर चौधरी और उमेश बाईसोया ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताएं।
मुख्य वक्ता शेखर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि इंटरनेट की बढ़ती पहुंच के कारण आज साइबर सुरक्षा हम सभी के लिए अत्यंत आवश्यक बन गई है। उन्होंने बताया कि साइबर सेफ्टी न केवल हमारी निजी जानकारी की सुरक्षा करती है बल्कि हमें विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन हमलों से भी बचाती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं, जिससे साइबर खतरों का जोखिम बढ़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, और अनजान व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक व्यवहार की सलाह दी।
जागीर सिंह ने प्रोफाइल गोपनीयता और लोकेशन शेयरिंग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को “प्राइवेट मोड” में रखना चाहिए तथा केवल विश्वसनीय व्यक्तियों के साथ ही लोकेशन साझा करनी चाहिए। ईमेल अकाउंट्स में भी मजबूत पासवर्ड और दोहरी सुरक्षा का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को नवीनतम साइबर खतरों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने तथा विश्वसनीय एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करने की सलाह दी।
उमेश बैसौया ने साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल साइबर सेल से संपर्क किया जाना चाहिए।
इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ संजय कुमार सिंह, डीन एकेडमिक डॉ, संजीव कुमार सिंह,डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ हनी तोमर,डॉ आशिमा कथूरिया, डॉ बृजेश कुमार गुप्ता,मीडिया हेड अजय चौधरी मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button