खैरथल
डॉ. विनोद कुमारी सांगवान को मिला ‘आयरन लेडी’ अवॉर्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : कोटकासिम पंचायत समिति प्रधान डॉ. कुमारी सांगवान को आज जयपुर में ‘आयरन लेडी’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिक्षा, समाज सेवा और प्रशासनिक क्षेत्र में डॉ. सांगवान के उत्कृष्ट योगदान तथा निरंतर जनसेवा को देखते हुए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विनोद कुमारी को शाल व सम्मान पत्र सौंपा। डॉ. विनोद कुमारी सांगवान कोटकासिम क्षेत्र में समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए जानी जाती है।

