असम

गुवाहाटी से विद्या भारती के राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव और वैदिक गणित प्रतियोगिता के लिए असम के 57 प्रतिनिधि रवाना। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव आगामी 5 से 7 नवम्बर 2025 तक बिहार के सिटामढ़ी में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही अखिल भारतीय वैदिक गणित प्रतियोगिता 6 से 9 नवम्बर 2025 तक पंजाब के जालंधर में संपन्न होगी। इन दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र की ओर से ‘शिशु शिक्षा समिति, असम’ के तहत आने वाले शिक्षण निकेतनों से 38 छात्र-छात्राएं और 19 मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित कुल 57 प्रतिनिधि आज (3 नवम्बर 2025) गुवाहाटी से रेल द्वारा रवाना हुए।शिशु शिक्षा समिति, असम के प्रचार प्रमुख मुकुटेश्वर गोस्वामी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को असम प्रकाशन भारती के सभागार में शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। इस शुभकामना समारोह में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, क्षेत्रीय सचिव डॉ. जगदींद्र रायचौधरी, शिशु शिक्षा समिति असम के सामान्य सचिव जगन्नाथ राजवंशी, संस्कृति बोध परियोजना के प्रांतीय प्रमुख रतुल डेका और क्षेत्रीय वैदिक गणित प्रमुख महानंद दास उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button