अमरोहाखेल

अमरोहा के राजदीप भड़ाना का UPKL कबड्डी टीम में चयन

जेडी अकैडमी नोएडा से मिला बड़ा मौका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा जनपद के अलीनगर गांव के राजदीप भड़ाना ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। UPKL कबड्डी टीम ने उन्हें जेडी अकैडमी नोएडा से सिलेक्ट किया है। जिले से चयनित होने वाले वे अकेले खिलाड़ी हैं, जिससे पूरे अमरोहा में खुशी की लहर दौड़ गई है!राजदीप भड़ाना लंबे समय से जेडी अकैडमी नोएडा में प्रैक्टिस कर रहे थे। उनके बेहतरीन प्रदर्शन और दमदार खेल को देखते हुए UPKL टीम ने उन्हें चयनित किया। अब पूर्वांचल की ओर से दिल्ली में होने वाले मैच में वे खेलते हुए नजर आएंगे।
जैसे ही गांव अलीनगर में यह खबर पहुंची, ग्रामीणों और युवाओं में जोश की लहर दौड़ गई। राजदीप के गांव पहुंचते ही लोगों ने मिठाई खिलाकर, फूल मालाओं से स्वागत किया। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।गांव के लोगों ने कहा कि राजदीप ने पूरे जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।स्वागत समारोह में धर्मेन्द्र भड़ाना, नकुल भड़ाना, रविंद्र भड़ाना, प्रदीप भड़ाना, विवेक भड़ाना, प्रियांशु भड़ाना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।राजदीप भड़ाना, पुत्र जितेंद्र सिंह भड़ाना, अलीनगर (जनपद अमरोहा) के निवासी हैं। जिले से अकेले खिलाड़ी के रूप में उनका चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button