पाकुड़

भाजपा पाकुड़ इकाई का हुआ पाकुड़ विधानसभा सम्मेलन

BJP Pakur unit held its assembly conference in Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भाजपा पाकुड़ इकाई के जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को पाकुड़ के अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का पाकुड़ विधानसभा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एवं प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरन्तर देश में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की अपील विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिध्वनित हो रही है, जिसमें भारतीय पर्यटन स्थलों की यात्रा और ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल के तहत देशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना शामिल है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, उद्यमी, छोटे उद्योग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग तेजी से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं जैसे पीएम मुद्रा योजना , स्टार्टअप इंडिया, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और किसान सम्मान निधि का ज़िक्र किया, जिनसे लाखों लोगों को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा है आत्मनिर्भर भारत’ का मतलब है कि देश अपने पैरों पर खड़ा हो। यह सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि एक वादा है। यह वादा देश के हर नागरिक को मजबूत बनाने का है। यह प्रगति की दिशा में एक बड़ा बदलाव है। उन्होंने बताया कि आज देश के किसान, नौजवान, छोटे व्यापारी और गरीब लोग भी खुद पर निर्भर हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अनुगृहित प्रसाद साह, कमल कृष्ण भगत , पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह , महिला जिला अध्यक्ष सबरी पाल , बरहरवा मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष बप्पी निर्मल प्रसाद , दादपुर मंडल अध्यक्ष सुशांत घोघ , गांधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार , नगरनबी महामंत्री बहादुर मंडल , अल्पसंख्यक पूर्व जिला अध्यक्ष सादिकुल आलम , पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज साहा,हिसाबी राय , प्राची चौधरी, निधि गुप्ता , रेशमी भगत , नगर युवा मंडल अध्यक्ष रतन भगत , अजीत रविदास , आलोक मंडल , बासु मण्डल , पवन भगत , मनीष पांडे , चमरू रजवाड़ , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button