गाजियाबाद

वार्ड 33 के अंकुर बिहार में अधूरा खड़ंजा बना मुसीबत

दो महीने से ठेकेदार गायब

क्षेत्रवासियों का आरोप — नगरपालिका की लापरवाही और ठेकेदार की मिलीभगत से रुका निर्माण कार्य, जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी गाजियाबाद :  नगर पालिका के वार्ड संख्या 33 स्थित अंकुर बिहार कॉलोनी में चल रहा नाली व खड़ंजा निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। पशुपति नाथ मंदिर से पी.एन. बिहार प्लॉट नंबर 46 तक सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य 13 अगस्त से शुरू हुआ था, लेकिन दो माह बीत जाने के बावजूद कार्य पूरा नहीं हुआ। ठेकेदार द्वारा कार्य बीच में ही छोड़ देने से मार्ग अब खस्ताहाल व उबड़-खाबड़ हो गया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि अधूरे खड़ंजे पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गड्ढे और मिट्टी के कारण वाहनों का चलना भी दूभर हो गया है। स्थिति यह है कि अब कॉलोनीवासियों को अपने घरों तक वाहन ले जाना भी संभव नहीं, जिससे वाहनों की चोरी का डर लगातार बना हुआ है।
निवासियों ने बताया कि ठेकेदार पिछले दो महीनों से गायब है, और नगर पालिका को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बार वाहन फिसलने से नागरिक घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार के खिलाफ शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होना अधिकारियों और ठेकेदार की साठगांठ को दर्शाता है। लोगों ने मांग की है कि दोषी ठेकेदार की जांच कर उसकी फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाए और निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए।
निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को विवश होंगे। क्षेत्र में निर्माण में हो रही देरी से रोष व्याप्त है, जो कभी भी फूट सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button