सिंगरौली
ऐतिहासिक रही सीधी सिंगरौली संसदीय अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा और सरदार @150 यूनिटी मार्च
सिंगरौली जिले को बनाएंगे मध्यप्रदेश के टॉप जिलों जैसा आगामी दो वर्ष में सभी समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा कर दिया जाएगा : डॉ राजेश मिश्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा एवं सरदार @150 युनिटी मार्च 31 अक्टूबर 2025 से आरम्भ होकर चौथे दिन दिनांक 03.11.2025 को सीधी सिंगरौली के लोकप्रिय सांसद डॉ राजेश मिश्रा के द्वारा देश के प्रथम पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के 150 वी जयंती पर @150 राष्ट्रीय एकता यात्रा सिंगरौली में बैढ़न पहुँची, जहाँ सांसद जी को स्थानीय जनों और भाजपा पदाधिकारियों और सम्मानित कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। यह विशेष अवसर था जब कार्यक्रम में जनभागीदारी और उत्साह का अद्भुत समावेश देखने को मिला। आदरणीय सांसद जी ने क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर भारत के लौहपुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र–एकता और आत्मनिर्भरता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को दोहराया गया. यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सीधी-सिंगरौली संसदीय क्षेत्र विकास और जन कल्याण की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा हैं। कार्यक्रम सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता की प्रतिमा पर धूप दीप और माल्यार्पण के पश्चात अतिथियों के स्वागत सत्कार के साथ प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद मिश्रा जी ने अपने एक वर्ष चार माह के कार्यकाल को मिल का पत्थर बताया. उन्होंने ने कहा कि हर सुविधा की राह का निर्माण कार्य शुरू होकर अपने प्रगति पर है थोड़े दिनों बाद परिणाम दिखना शुरू हो जाएगा.
NH-39 को लेकर कहा कि 396 करोड़ का टेंडर हो चुका है जल्द ही इसे खोला जाएगा और एक महीने में सारी औपचारिकताएं पूरी कर जनवरी 2026 से कार्य शुरू हो जाएगा. पूरी सड़क दो साल में बन कर तैयार हो जायेगी।
कार्यक्रम का संचालन देवेश पाण्डेय नगर निगम अध्यक्ष ने किया और आभार विक्रम सिंह जिला महामंत्री ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री राधा सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, सिंगरौली नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्रमिला वर्मा नगर परिषद अध्यक्ष, विनोद चौबे किसान मोर्चा अध्यक्ष, सुरेश गिरि जिला संयोजक आईटी सेल/ सोशल मिडिया विभाग, गिरिजा पाण्डेय, डी एन शुक्ला जी, रविंद्र चौबे, विनोद सिंह कुरुवंशी, कमलेश वैस , नीरज पाण्डेय, सौरभ गुप्ता, कमलेश शाह, मनोज साह , अनिल दुबे, दिलीप दुबे,प्रकाश नारायण दुबे, जगदीश विश्वकर्मा, इंद्रेश दुबे, श्याम बिहारी सोनी, प्रेमलाल बीयार ,डॉ मनोज , डॉ विक्रम , प्रमोद द्विवेदी, अभय सिंह, पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।




