खैरथल

कार्तिकेय द्वारा तारकासुर दैत्य का वध करना शिव पार्वती विवाह का बना कारण – संत कमलदास  महाराज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : श्रावण माष के उपलक्ष्य में श्री लइना बाबा सरकार की विशेष अनुकंपा से श्री श्याम मंदिर सेवा समिति एवं खैरथल के समस्त भक्तजनों के  सहयोग से पुरानी अनाज मंडी के श्री शिव खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में चल रही 9 दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा में श्री चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश से पधारे श्री शिवमहापुराण कथा के राष्ट्रीय कथा वाचक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के कृपा पात्र राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू ने सातवें दिन आज शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि वैसे तो श्री शिव पार्वती विवाह के अनेक कारण है लेकिन प्रमुख कारण है शिव पुत्र कार्तिकेय द्वारा ताडकासुर दैत्य का वध करना!

कथा सुनने वालों में आज छठवें दिन कथा के मुख्य यजमान विशाल गौड़ पुत्र पंडित राजीव गौड,श्रीमती संगीता गौड़,पंडित सुरेश शर्मा,रचना शर्मा,कैलाश जोशी, शिव खाटू श्याम मंदिर के श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर खण्डेलवाल, रजनीश बंसल, योगेश् गर्ग,संजीव कुमार,मनीष पार्षद, जगदीश जांगिड़,चन्द्रभान सैनी, अंकित सैनी, कालूराम सैनी,भारत सैनी आदि मौजूद रहे! सैकड़ों की संख्या में माताएं बहनें  उपस्थित रहीं ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button