बेतुल

बैतूल महापूजा की तैयारियों को लेकर कोरकू समाज में उत्साह

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का मिला पूर्ण समर्थन

कोरकू समाज की जिला स्तरीय बैठक में लिया निर्णय, 8 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी महापूजा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। कोरकू समाज की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार 6 नवंबर को शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय महापूजा के आयोजन, उसकी रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परंपरागत रीतिरिवाजों और रूढ़िवादी प्रथाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस वर्ष महापूजा को जिले में भव्य स्तर पर मनाया जाएगा और इसके लिए सभी समाजबंधुओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
अकास जिला अध्यक्ष बंडू लिखितकर ने बताया कि इस बार महापूजा को समाज के जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त रहेगा। जिले भर में ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि आयोजन की तैयारियां मजबूत हो सकें। सरपंच संघ अध्यक्ष परसराम बारस्कार ने सभी सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर इस आयोजन को भव्य और सफल बनाएं।
बैठक में विशेष रूप से कोरकू समाज अध्यक्ष गंगाचरण कासदे, अकास जिला अध्यक्ष बंडू लिखितकर, युवा अध्यक्ष विनेश बारस्कर, महामंत्री अरुण मौसिक, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र रानिया, भैसदेही प्रभारी धनराज टांडिलकर, भीमपुर प्रभारी राहुल लोबे, मीडिया प्रभारी शुभम टांडिलकर, समाजसेवी जी.एस. बारस्कर, बैतूल ब्लॉक सचिव गजानन टांडिलकर और आनंद लिखितकर मौजूद रहे।
इसके अलावा बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष परसराम बारस्कर, सावलमेंढा मंडल अध्यक्ष संजू चिल्हाटे, दामजीपुरा मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा ढीकारे, धपाड़ा सरपंच भूरेलाल चौहान, समाजसेवी हेमराज बारस्कर, अनिल कासदे, गीतू मावासे, नेहा धाड़से, रीति चौहान, राजा बारस्कर, मनीष कासदेकर और सुशील बारस्कर सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं वरिष्ठ गण उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महापूजा को जिले के गौरवपूर्ण उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिससे समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा की नई पहचान स्थापित हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button