थाना परिसर और परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन
A grand event was organised at the police station premises and Project Plus Two High School.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०)। लातेहार जिला के बारियातू मे शुक्रवार को थाना परिसर एवं परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य लोगों ने एक साथ गर्व और उत्साह के साथ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि 7 नवंबर भारत के इतिहास का गौरवशाली दिन है, क्योंकि आज के ही दिन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय भावना, एकता और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। इसे गाने से देशभक्ति की ऊर्जा और आत्मबल का संचार होता है। इसका अर्थ ही है ‘मां भारती को वंदन।कार्यक्रम के दूसरे चरण में परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में भी गीत-संगीत और भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय गीत की महत्ता को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् हमारे स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। विद्यार्थियों को इसके शब्दों और अर्थ को आत्मसात कर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बनाए रखना चाहिए।इस अवसर पर थाना प्रभारी रंजन पासवान, पुलिस बल, विद्यालय के शिक्षकगण, काफी संख्या में छात्र-छात्राएँ, तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का जयघोष कर मातृभूमि को नमन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।



