अमरोहा
कैंटर गाड़ी बनी ‘आग का गोला’, घंटों तक फैली रही दहशत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर में सुबह को बाईपास मार्ग कतरन से भरी चलती कैंटर गाड़ी में अचानक आग लग गई। घबराए चालक ने कैंटर गाड़ी को पलटने की कोशिश की तो और भयंकर आग लग गई, कैंटर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। आधे घंटे तक डीसीएम से लपटें निकलतीं रहीं। इस दौरान मार्ग पर दहशत फैली रही। कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी कतरन भरी कैंटर गाड़ी में आग लगने से अफरा तफरी मची हुई थी। इसी दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियो ने आग पर काबू पाया। नगर के अब्दुल्लाह कॉलोनी निवासी भूरा पुत्र इलियास की कैंटर गाड़ी किराए पर चलती है, जिसको ड्राइवर अरबाज चलाता है। वह दिल्ली से गाड़ी में कपड़े की कतरन भरकर बिलारी को जा रहा था, शुक्रवार की सुबह जैसे ही वह नगर के बाईपास मार्ग पर पहुंचा तो अचानक गाड़ी में भरी कतरनो में आग लग गई, जिससे ड्राइवर अरबाज खबरा गया और वह सीधा गाड़ी को ले जाकर अब्दुल्लाह कॉलोनी पहुंचा जहां उसने गाड़ी को पानी में पलटने की कोशिश की लेकिन गाड़ी नहीं पलटी और भयंकर आग लग गई। वही गाड़ी स्वामी भूरा के द्वारा कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नगर का संभल हसनपुर मार्ग लगभग आधे घंटे बंद रहा।



