बीडीओ सह-सीओ आवास का हुआ उद्घाटन, पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़ में पुनः बहाल होगी ओपीडी, विधायक ने बांटे नियुक्ति पत्र
BDO cum CO residence inaugurated, OPD to be re-opened at old Community Health Centre, Pakur; MLA distributes appointment letters

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़ प्रखण्ड परिसर में बने नवनिर्मित बीडीओ सह-सीओ आवास समेत प्रखंड / अंचल कर्मियों के लिए बने नव निर्मित भवन का भी विधिवत उद्घाटन पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निशात आलम के द्वारा किया गया। इस दौरान अपार समाहर्ता, डीडीसी महेश कुमार संथालिया, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, एसडीओ साईमन मरांडी, जिला परिषद सदस्य मंजुला हसदा, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, कार्यपालक अभियंता मृत्युंजय कुमार डेहरी, सहायक अभियंता प्रदीप रजक, जेई, जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार मौजूद थे। वही बीडीओ सह-सीओ आवास का विधिवत उद्घाटन पश्चात विधायक निशात अलम ने पाकुड़ प्रखण्ड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड सरकार द्वारा की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन की वास्तविकता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण भी किया। साथ ही उन्होंने करोड़ों की लागत बनने वाली सड़क निर्माण सहित विभिन्न कार्य योजनाओं का विधिवत शिलान्यास भी किया। इसके अलावे सोना जोड़ी सदर अस्पताल प्रारम्भ होने के पश्चात पुराने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़ में ओपीडी बंद हो जाने से आम-जनों को स्वास्थ्य सेवा जुड़े विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिस हेतु विधायक निशात आलम ने उपायुक्त पाकुड़ से पहल करते हुए पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़ में पुनः ओपीडी बहाल करने के ध्यानार्थ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई, जिससे विधायक निशात आलम ने (उन डाक्टरों को) नियुक्ति पत्र भी वितरण किया। मौके पर प्रखण्ड मानसारुल हक, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज, ए. गंगूली, मिरजहान शेख, पियारुल इस्लाम व महिला मोर्चा अध्यक्ष शहनाज बेगम आदि समेत काफी संख्या में आम-जन व कांग्रेसी उपस्थित थे।



