पाकुड़

आम-जनों समेत कांग्रेसियों ने साझा किया एसआईआर से जुड़े समस्याएं

Congress members and common people shared the problems related to SIR.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन के तहत हुए चुनाव में सर्वाधिक मतों से विजयी हुए पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निशात अलम ने शनिवार को पाकुड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए एसआईआर से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों को लेकर विशेष चर्चाएं की। साथ ही कांग्रेस के सांगठनिक ढांचा को मजबूती प्रदान करने की दिशा में विभिन्न बिंदुओं पर कांग्रेसियों के साथ चर्चा उपरांत कई अहम दिशा- निर्देश दिया। इस दौरान काफी संख्या में आमजन समेत कांग्रेसी मौजूद थे। मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक सेमीनुल इसलाम, शाहीन परवेज, मिस्टर शेख, शहनाज बेगम, रामविलास महतो सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम अन्य समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button