गाजियाबाद

जौहरीपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे शराबी का उत्पात, कई राहगीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : दिल्ली के जौहरीपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नशे में धुत व्यक्ति ने राहगीरों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि शराबी ने अचानक राह चलते लोगों पर पत्थर फेंककर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराबी हाथ में पत्थर लेकर सैकड़ों लोगों के पीछे भागा, एक व्यक्ति को पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया जिस कारण मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय युवकों ने शराबी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह शराबी भी मौके से फरार हो गया।
लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, लेकिन पुलिस की देरी से पहुंचने के कारण आरोपी अक्सर भाग निकलते हैं।
स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि मेट्रो स्टेशन के नीचे पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button