मुरादाबाद
हिंदू कॉलेज में यूनिफॉर्म नियमों में दी गई ढील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में यूनिफॉर्म नियमों को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन पहले छात्र-छात्राओं को पीटने की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने यूनिफॉर्म पहनकर आने पर जोर दिया था, लेकिन परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि होने के कारण बिना यूनिफॉर्म के छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश दिया गया।
कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म में आने पर कॉलेज में प्रवेश दिया जा रहा था
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि स्नातक तीसरे और छठे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि होने के कारण यह फैसला लिया गया है। मुख्य नियंता प्रो. जीके शर्मा ने बताया कि फार्म जमा होने के बाद बिना यूनिफॉर्म के छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
गौरतलब है कि सोमवार को बीए द्वितीय वर्ष के तीन छात्रों ने छात्रा के साथ बैठे एक छात्र को पीट दिया था, जिससे छात्र के आंख में चोट लग गई थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तीनों छात्रों को 15 दिन के लिए निष्कासित कर दिया था और यूनिफॉर्म पहनकर आने पर जोर दिया था।



