गोड्डा
सबके लिए आवास को लेकर संकल्प सभा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के परिप्रेक्ष्य में जिला के सभी 09 प्रखंडों के 197 पंचायतों में प्रातः 9ः00 बजे से ग्राम सभा अध्यक्ष एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ‘‘सबके लिए आवास’’ संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लाभुकों को आवास योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही लंबित आवासों को पूर्ण कराने हेतु प्रेरित किया गया। आवास योजनान्तर्गत योग्य लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया तत्पश्चात पूर्ण किये गये अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पी.एम. जनमन आवास योजना एवं बाबसाहेब भीमराव अम्बेडकर आवास में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में डीडीसी दीपक कुमार दूबे के द्वारा बोआरीजोर प्रखंड अन्तर्गत पंचायत-कुशबिल्ला एवं राजाभीठा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न आवास योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए एवं परम्परागत रीति-रिवाज से गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, राज्य प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बोआरीजोर, जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, जिला एम.आई.एस नोडल, मनरेगा एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।




