अमरोहा

गंगा एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट

हसनपुर में दो ट्रैक्टरों को रस्सी से बांधकर खींचा, पुलिस ने शुरू की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक अजीब मामला सामने आया है। यहां कुछ ट्रैक्टर चालकों ने दो ट्रैक्टरों को रस्सी से बांधकर खींचने का स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर चालक एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
वीडियो की जानकारी मिली
दो ट्रैक्टरों को रस्सी से बांधकर एक-दूसरे से खींचने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय पुलिस को जब इस वीडियो की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button