मथुरा

दाऊजी के दरबार पहुंचे संत प्रेमानंद

दर्शन करते ही आंखों से बह उठी अश्रुधारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। ब्रज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज श्रीदाऊजी के दरबार में सुबह पहुंचे तो उनके दर्शनों को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ उमड़ पड़ी। हर ओर भीड़भाड़ नजर आई। प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को दर्शन दिए तो भक्त भी निहाल हो गये। प्रेमानंद महाराज ने गर्भ गृह में ब्रज के राजा श्रीदाऊजी महाराज और रेवती मैया के दर्शन किए। संत प्रेमानंद महाराज ने एक टक भगवान श्रीदाऊजी महाराज और रेवती मैया के निहार कर दर्शन किए, तो आंखों से अश्रुधारा बह निकली। प्रभु को काफी देर तक निहारते रहे। मंदिर प्रांगण की छत्त छज्जे बरामदे सब कुछ चारों भरा हुआ नजर आया। सेवायतों रामनिवास पुजारी, गणेश पांडेय सुखदेव पांडेय, सोनू पांडेय, रजत पांडेय, बंटी पुजारी, प्रशांत पांडेय, ब्रजेश पांडेय, कन्हैया पांडेय आदि सेवायतों ने भोग प्रसाद पटुका पहना कर स्वागत सम्मान किया। वहीं भीड़भाड़ को थाना प्रभारी रंजना सचान उपनिरीक्षक कमल सिंह यादव, उपनिरीक्षक अनुराधा यादव टीम के साथ व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। गाड़ी तक जाने के लिए उनके चारों ओर भीड़भाड़ नजर आई। गाड़ी चलने के बाद सैकड़ों लोग गाड़ी के पीछे दौड़ते हुए नजर आए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button