बरेली
अखिलेश यादव बरेली में गरजे,कहा भाजपा वाले भूमाफिया हैं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्तपिवार को बरेली पहुंचे। एयरपोर्ट पर सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नैनीताल हाईवे स्थित होटल में बहेड़ी के सपा विधायक अताउर रहमान की बेटी के शादी समारोह में शिरकत की। सपा मुखिया ने होटल में प्रेसवार्ता भी की। उन्होंने कहा कि शादी के बहाने बहुत सारे लोगों से मिलने का मौका मिल जाता है। समाजवादी लोग ऐसे समारोह में जाते हैं।
स्कूलों में वंदे मातरम को अनिवार्य किए जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि योगी जी की जब कुर्सी हिल जाती है तो वह कम्युनल हो जाते हैं। पटना में एयरपोर्ट पर जाते समय उन्होंने मुझसे कहा था कि वह बहुत जल्दी सीएम बनने जा रहे हैं। जब उन्हें लगता है, उनकी कुर्सी हटा दी जाएगी तो उनकी भाषा बदल जाती है। उन्हें इतिहास से कोई लेना देना नहीं है, बस उन्हें डिवीजन करना है। जबकि सपा विजन के साथ जा रही है।
दिल्ली ब्लास्ट पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो हमारा आजादी का प्रतीक है, वहां पर ब्लास्ट हो जाता है। वहां कितने प्रधानमंत्री ने झंडा फहराया है। वहां ऐसी घटना होगी। शहर में 26 सितंबर हुए बवाल पर कहा कि बरेली में जो कुछ हुआ, वो प्रशासन की नाकामी है। बरेली के डीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के जिलाधिकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष बनकर काम कर रहे थे। जब अधिकारी भाजपा के बन जाएं। आयोग भाजपा का हो जाए तो सोचो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के लोग भगवान से ऊपर हैं। इकाना स्टेडियम भगवान का नाम है, उसका नाम बदल दिया। कभी मुख्यमंत्री ने एक बिजली का कारखाना लगाया है, किया क्या बिजली महंगी कर दी। गरीब शादी ब्याह कैसे करे। गरीब सोना नहीं खरीद सकता। भाजपा वाले भूमाफिया हैं। सोना और जमीन ले रहे हैं। बुलडोजर संस्कृति गलत
शाहजहांपुर जिले में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अखिलेश बोले कि बुलडोजर संस्कृति को कोई स्वीकार नहीं कर सकता। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि बुलडोजर संस्कृति नहीं है। इससे समाधान नहीं हो सकता है। बिहार चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम एग्जिट पोल पर कैसे यकीन करे। बिहार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
‘लोकसभा चुनाव में अफसरों ने की बेईमानी’
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कई अधिकारी अगर बेईमानी नहीं करते तो परिणाम दूसरा होता। भाजपा की दिल्ली में सरकार नहीं होती। जो जिम्मेदार लोग हैं, वहीं अन्याय करेंगे तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हमारे लोग सीसीटीवी बनकर निगरानी करेंगे। पीडीए प्रहरी बनकर नजर रखेंगे।



