
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा । राज्य सरकार के निर्देशानुसार पथरगामा प्रखंड कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि शिविर में उत्साह की कमी देखने को मिली और पूरे कार्यक्रम में मात्र पांच लोगों ने ही स्वेच्छा से रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकांश कर्मियों ने रक्तदान शिविर से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। प्रशासनिक स्तर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त संग्रह करना था, किंतु कर्मियों की उदासीनता के कारण आयोजन का मकसद अधूरा रह गया। स्थानीय लोगों ने भी कर्मचारियों के इस रवैए पर नाराजगी जताई और कहा कि सरकारी कर्मियों को इस प्रकार के जनहित कार्यों में आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि समाज में प्रेरणा का संदेश जा सके। मौके बीडीओ नितेश कुमार गौतम सहित रक्तदान शिविर के सभी कर्मी मौजूद रहे।



