ललितपुर

अचानक तालबेहट थाने पहुंचे एसपी, किया निरीक्षण

जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करे पुलिस : एसपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने थाना तालबेहट का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर, कार्यालय आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। थाना कार्यालय के रजिस्टरों को चेक किया गया तथा व्यवस्थित रख-रखाव करने को कहा। थाने में लम्बित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने व थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत  व समयबद्ध निस्तारण करने जाने हेतु निर्देशित किया। माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही व थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर की सतत निगरानी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। महिलाओं की सुरक्षा हेतु एन्टीरोमियो स्कॉवड व मिशन शक्ति टीम को निरंतर थाना क्षेत्र स्कूल, कॉलेज, पार्कों आदि जगहो पर भ्रमण करने हेतु आदेशित किया गया जिससे महिला सम्बंधी अपराध न हो पाए तथा शासन की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करें। प्रभारी निरीक्षक थाना तालबेहट को साइबर अपराध जागरूकता अभियान चलाकर, आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक थाना तालबेहट को थाना क्षेत्र में प्रमुख भीड़-भाड़ वाले चौराहों, सराफा बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि जगहों पर पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। सर्दी के मौसम के दृष्टिगत, लूट, चोरी, छिनैती आदि प्रकार की घटनाओं के पूर्व अपराधियों का भौतिक सत्यापन कर उनके विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक तालबेहट को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन कराना सुनिश्चित करें एवं चेकिंग के दौरान बिना हेल्मेट/शराब पीकर आदि वाहन चालकों की चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button