गोड्डा

हल्की बारिश में भी डाढ़ाचक गांव की सड़क बन जाती है तालाब, ग्रामीणों को भारी परेशानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : सदर क्षेत्र अंतर्गत गोरसंडा पंचायत अंतर्गत डाढ़ाचक गांव के ग्रामीण वर्षों से जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव की स्थिति इतनी खराब है कि हल्की बारिश में ही सड़कों पर पानी भर जाता है और वे तालाब में तब्दील हो जाती हैं। इससे ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। स्थानीय निवासी सुनील यादव ने बताया कि गांव के पास एक नाली तो है, लेकिन वह काफी समय से जाम पड़ी है। इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं ग्रामीण मालर्फत अंसारी ने बताया कि करीब आधा किलोमीटर की सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। हल्की बारिश में ही सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जसवंत राव ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर सड़क की मरम्मत कराई जाए और नई नाली का निर्माण कराया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button