शिव तेरस से पूर्व सीता आश्रम स्थित शिवमंदिर पर चलाया गया सफाई अभियान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चंदौसी। नगर चंदौसी में शिव तेरस से पहले प्राचीन रामेश्वरम मूंछों वाले शिव मंदिर के प्रांगण व आस के क्षेत्र में चला सफाई अभियान कार्यक्रम जिसमें नगर पालिका में कार्यरत सफाई नायक कुलदीप कुमार के निर्देशन में चला पूरा सफाई अभियान। सीता रोड की सड़को व नालियों को साफ किया गया। जिससे कि आने वाले त्यौहार शिव तेरस पर मंदिर पर आने जाने भक्तों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।सफाई नायक कुलदीप की पूरी टीम ने भरपूर मेहनत करके पूरी साफ सफाई को अंजाम दिया है। हर साल की तरह इस बार भी मूंछों वाले शिव मंदिर में हज़ारों की संख्या में महिला पुरुष से लेकर नवयुवक भी महादेव पर जल चढ़ाने जाते हैं।आपको बता दे कि सावन माह का ये सबसे बड़ा त्योहार शिव तेरस के रूप में मनाया जाता है। जिसमें हर घर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। और इस पावन पर्व पर भोले के भक्तों द्वारा राजघाट नरौरा से जल लाकर भोले बावा का स्नान कराया जाता हैं। इस पर्व पर कुछ लोग व्रत रखकर बाबा की भक्ति में लीन होकर बाबा को मनाते हैं।



