दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा निर्माण स्थल का झामुमो जिलाध्यक्ष ने लिया जायजा, 4 अगस्त को प्रथम पुण्यतिथि पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण
The JMM District President inspected the site where the statue of 'Dishom Guru' Shibu Soren is being constructed; the life-size statue is set to be unveiled on August 4, marking the first death anniversary.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने सोमवार को पाकुड़ जिले के पुराना डीसी चौक स्थित दिशोम गुरु एवं झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन की प्रस्तावित प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने बताया कि राज्य के जनक और पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा डीसी चौक पर स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आगामी 4 अगस्त को उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 14 फीट होगी। प्रतिमा स्थापना को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। निरीक्षण के दौरान जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला सदस्य अख्तर आलम, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



