संभल

व्यापारी गोष्ठी में शामिल हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं एवं सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा व्यापारियों ने रखे अपने सुझाव।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

संभल। जनपद संभल में पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित व्यापारी बंधुओं की गोष्ठी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं जिले के अनेक व्यापारी शामिल हुए।गोष्ठी में व्यापारियों की सुरक्षा,कानून व्यवस्था,बाजारों में शांति बनाए रखने तथा व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया तथा उनके समाधान के संबंध में सुझाव दिए। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और व्यापारियों से पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। गोष्ठी के उपरांत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रेम ग्रोवर संगीता भार्गव शाह आलम मंसूरी, नाजिम सैफी, फुरकान वारसी,हाजी एहतेशाम मोहतासिम राजा,सहित अखिल भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनपद संभल के व्यापारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button