अमरोहा

घर के बाहर से प्रिंसिपल की कार चोरी वीडियो।

"अमरोहा की पॉश कॉलोनी से चोर ने क्रेटा की गायब घटना CCTV में कैद।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के आवास विकास-2 कॉलोनी में बुधवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जीजीआईसी की प्रिंसिपल स्नेहलता की नई क्रेटा कार उनके घर के बाहर से चोर उड़ा ले गए। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है।सूत्रों के मुताबिक चोरों ने पहले इलाके की रेकी की।इसके बाद उन्होंने कार का शीशा तोड़कर आराम से गाड़ी लेकर फरार हो गए।पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जिसमें चोर कार ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।पीड़ित परिवार को शक है कि कार का इस्तेमाल किसी आपराधिक वारदात में किया जा सकता है। प्रिंसिपल के पति अनिल कुमार वर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से गाड़ी की जल्द बरामदगी की मांग की है। मामले में सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button