धनबाद

धनबाद–गोविंदपुर में बड़ा खुलासा, 1600 से ज्यादा संपत्तियों की रजिस्ट्री बिना पैन कार्ड के

Dhanbad-Govindpur: Over 1,600 properties registered without PAN cards

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

धनबाद। धनबाद और गोविंदपुर निबंधन कार्यालय से पिछले दो वर्षों में 1600 से अधिक संपत्तियों—जमीन, फ्लैट और बंगले—की रजिस्ट्री बिना पैन कार्ड के किए जाने का बड़ा खुलासा हुआ है। इन संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक है। आयकर विभाग की प्रारंभिक जांच में कई बड़े कारोबारियों द्वारा नियमों को दरकिनार कर भारी निवेश करने के सबूत मिले हैं। कई मामलों में निवेशकों ने अपनी आयकर रिटर्न में इन संपत्तियों का उल्लेख भी नहीं किया है। आयकर (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) विभाग की टीम ने धनबाद और गोविंदपुर निबंधन कार्यालयों में सर्वे कर सैकड़ों संदिग्ध डीड बरामद की हैं जिनका वैल्यूएशन 10 लाख रुपये से अधिक है, लेकिन उनमें न पैन कार्ड प्रस्तुत किया गया था और न ही फॉर्म-60 भरा गया। सूत्रों के अनुसार कई दस्तावेज ऐसे हैं जिनमें करोड़ों की संपत्ति बिना सही कागजी प्रक्रिया के खरीदी गई है।  प्रारंभिक जांच रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेज दी गई है, जिससे निबंधन कार्यालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जांच एजेंसियां पिछले एक साल से जमीन और मकान में बड़े पैमाने पर किए गए निवेश पर नजर रखे हुए थीं। अब आयकर विभाग इन निवेशकों के रिटर्न का मिलान कर रहा है। कई सफेदपोश व्यापारियों और राजनीतिक व्यक्तियों के भूमिगत संपत्ति निवेश की भी जांच की जा रही है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को दस दिनों में सुधार करने और स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button