बरेली

प्रधान डाकघर में व्यवस्था लागू, अब 24 घंटे हो सकेंगे स्पीड पोस्ट, पार्सल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । स्पीड पोस्ट व पार्सल बुक कराने के लिए अब आपको काम-धाम छोड़कर सुबह नौ से शाम पांच के बीच ही डाकघर पहुंचने के लिए दौड़ नहीं लगानी होगी। डाक विभाग ने प्रधान डाकघर में 24 घंटे स्पीड पोस्ट व पार्सल बुक कराने की सुविधा देने के लिए मंगलवार से विशेष काउंटर शुरू कर दिया। अब सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे में कभी भी आम लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से पहुंचकर बुकिंग करा सकेंगे।
सीनियर पोस्ट मास्टर जीए खान ने बताया कि प्रधान डाकघर में सबसे अधिक बुकिंग पार्सल की होती है। रजिस्ट्री बंद होने के बाद स्पीड पोस्ट कराने वाले भी बढ़े हैं। इस वजह से दिन में लंबी कतार लगती है। कनेक्टिविटी सहित अन्य दिक्कतों की वजह से भी लोग जूझते हैं। ऐसे में 24 घंटे बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा का फायदा त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा होगा।
नई सुविधा से मिलेगी सहूलियत
बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि नई सुविधा से राहत मिलेगी। काम खत्म होने के बाद अधिवक्ता व अन्य लोग शाम या देर रात डाकघर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं। व्यापारी सुरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि व्यापारी वर्ग के लिए डाक विभाग ने बड़ी राहत दी है। 24 घंटे बुकिंग सेवा से व्यापारी किसी भी समय जाकर अपना पार्सल बुक करा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button