ललितपुर
तुवन व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन
चंडीगढ़ बना व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर- तुवन व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का आज तुवन मेदान मे अतिथियों की मौजूदगी में समापन हुआ.
फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश एवं चंडीगढ़ के बीच खेला गया जिसमें चंडीगढ़ ने यह खिताब जीता.
चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले उत्तर प्रदेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया,निर्धारित 15 ओवर में 128 रन ही बना सकी उत्तर प्रदेश की तरफ से अनिल सिंघानिया ने 61 रन की बहुमूल्य पारी खेली 38 गेंद में चंडीगढ़ की तरफ से दो विकेट सीलचंद ने हासिल किया उसके जवाब में 7 ओवर एक गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें संदीप कुंडू ने की पारी खेली 10 चौके और 10 छक्के लगाकर मुकाबला नो विकेट से चंडीगढ़ ने जीत लिया.
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन उपस्थित रहीं एवं विजेता टीम को ट्रॉफी देकर बधाई दी इसके साथ ही सदर विधायक रामरतन कुशवाहा भी मैच में सम्मिलित हुए और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी फाइनल मैच मे जिला अधिकारी सत्यप्रकाश भी पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक भी उपस्थित रहे और विजेता टीम को बधाई दी.
मैन ऑफ़ द सीरीज में संदीप कुंडू को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गई , बेस्टबॉलर, बेस्ट फील्डर , बेस्ट बैट्समैन, एंड्रॉयड फोन दिए गए.
लायन व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन इंडिया एवं नई राह फाउंडेशन के द्वारा यह आयोजन आयोजित किया गया.
मुख्य आयोजनकर्ता कबीर सिंह भदौरिया एवं वीर बहादुर सिंह
बालकिशन प्रजापति , देवेंद्र कुशवाहा,मुकेश योगी,अनिल सिंघानिया,संतराम यादव,मनोज कौशिक सहित हजारों की संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे.