मुरादाबाद

मुरादाबाद में मुस्लिम युवकों ने कावड़ यात्रियों पर बरसाए फूल: दिखाई दिया हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । कुन्दरकी नगर के गुड़हल तिराहे पर मुस्लिम युवकों ने कावड़ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। मुस्लिम युवकों ने कावड़ यात्रियों पर फूल बरसाकर उनका अभिवादन किया और कोल्ड ड्रिंक तथा ठंडे पानी का वितरण किया।
देश की संस्कृति और सौहार्द को बढ़ावा देने में योगदान कर रहे हैं।
इस दौरान कावड़ यात्रियों ने मुस्लिम युवकों के हाथ से जल ग्रहण किया और उनका आभार व्यक्त किया। मुस्लिम युवकों ने कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब का गवाह रहा है और हमें इस देश की एकता, अखंडता और संस्कृति को बनाए रखना है।
हाजी असहाद और सुहैल नामक मुस्लिम युवकों ने बताया कि वे कावड़ यात्रियों का स्वागत करके बहुत खुश हैं और उन्हें गर्व है कि वे अपने देश की संस्कृति और सौहार्द को बढ़ावा देने में योगदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर कांवड़ यात्रियों और मुस्लिम युवकों के बीच सौहार्द और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button