हापुड़
हापुड़ में SIR अभियान तेज…
डीएम अभिषेक पांडेय ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जनता से समय से गणना प्रपत्र जमा करने की करी अपील ...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़ – जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर एसआईआर अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में 11 लाख से अधिक मतदाताओं के सापेक्ष अब तक करीब 1.25 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। साथ ही 10 प्रतिशत से अधिक स्ट्रोक का डिजिटाइजेशन बीएलओ ऐप के माध्यम से किया जा चुका है।
डीएम ने सभी मतदाताओं से अपील की कि यदि उन्हें गणना प्रपत्र मिल चुका है और उन्होंने उसमें अपना विवरण भर दिया है, तो बिना देर किए उसे अपने बीएलओ को जमा कर दें तथा रिसीविंग जरूर लें। समय से हस्ताक्षरित प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं का नाम अंतरिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।



