अमरोहा

हसनपुर में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण।

"विधायक ने ट्राईसाइकिल एमआर किट और कृत्रिम अंग वितरित किए।"

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के हसनपुर ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए।यह वितरण कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के तहत किया गया।कार्यक्रम में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक से आए दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान किए गए। कुल 78 ट्राईसाइकिल,11 एमआर किट और 80 कृत्रिम अंग वितरित किए गए।इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिव्यांगजनों की ज़रूरतों के प्रति संवेदनशील है।सरकार यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर,देवेंद्र खड़गवंशी,संजय शर्मा और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शिखा शर्मा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button