पाकुड़

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में शामिल हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष

JMM Block President participated in the camp organized under the Right to Service Week. Open in Google Translate • Feedback

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत अभुवा पंचायत में सोमवार को “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद उपस्थित हुए। उनके साथ अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभुकों को दी गई और पात्र लाभुकों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इनमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, किसान उपकरण, श्रमिक कार्ड सहित कई योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रमाण पत्र निर्माण, आय, जाति, आवास संबंधी आवेदन तथा योजनाओं का लाभ लेने हेतु फार्म भरे। कई आवेदन का ऑन द स्पॉट निवारण भी किया गया, जिससे लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। इसी दौरान आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती एवं मातृ लाभुकों के बीच फल, खीर, सूखा खाद्य पदार्थ एवं पौष्टिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की मंशा है कि योजनाओं का लाभ बिना देरी और पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार पर योजनाओं को पहुंचा रही है ताकि किसी भी जरूरतमंद को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता, महिला समूह, ग्रामीण एवं लाभुक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button