कानपुर

सांसद ने केनरा बैंक की बर्रा शाखा का दौरा किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : लोकप्रिय सांसद रमेश अवस्थी ने शास्त्री चौक बर्रा स्थित केनरा बैंक शाखा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शाखा में उपलब्ध ग्राहक सेवाओं की जानकारी ली तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर शाखा प्रबंधक संतोष सिंह तोमर ने सांसद का स्वागत किया और उन्हें बैंक द्वारा शहर वासियों को प्रदान की जा रही बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। सांसद द्वारा शाखा के उत्तम वातावरण, कर्मचारियों के सहयोगी व्यवहार तथा ग्राहकों को दी जा रही त्वरित सेवाओं की उन्होंने प्रशंसा की। सांसद महोदय ने कहा कि इस प्रकार की सेवाएँ बैंकिंग क्षेत्र में विश्वास और पारदर्शिता को और मजबूत करती हैं। इस अवसर पर बैंक शाखा से गौरव राजपूत,अंशुल त्रिपाठी,दीप्ति अवस्थी,सतीश कुमार जीतू गुप्ता,रिशु शुक्ला,चांदनी मल्होत्रा,श्वेता शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button