शामली

म्हाडी मंदिर में पूजा करने जा रही किशोरी को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर

गंभीर घायल — पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना । रविवार शाम करीब चार बजे म्हाडी मंदिर पर पूजा करने जा रही एक किशोरी को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई और उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
यह घटना चौकी क्षेत्र के ग्राम पठानपुरा की है। किशोरी नैंसी अपने घर से म्हाडी मंदिर पर पूजा पाठ के लिए रवाना हुई थी, तभी पीछे से आई तेज मोटरसाइकिल ने लापरवाही से टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घायल को गंभीर हालत में उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे करनाल के मेडलाइन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घायल के चाचा हिमांशु पुत्र मुलकीराम निवासी ग्राम पठानपुरा ने चौकी चौसाना पर तहरीर देकर फरार चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि किशोरी शांतिपूर्वक पूजा करने मंदिर जा रही थी, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही ने उसकी जिंदगी खतरे में डाल दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button