बेतुल
बैतूल में नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस का प्रथम सम्मेलन
वरिष्ठ नेताओं ने गांव-गांव संगठन मजबूत करने का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गंज में हुए युवा कांग्रेस के प्रथम सम्मेलन में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और जिलाध्यक्ष निलय डागा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हर गांव में 20-20 कार्यकर्ताओं की टीम बनाने के निर्देश दिए।
पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम और ब्रह्मा भलावी ने युवाओं को आगामी चुनावों के लिए अभी से कमर कसने और जिले की सशक्त आवाज बनकर काम करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष संजय सरदार यादव ने बताया कि जिले में पचास हजार से अधिक युवा कांग्रेस सदस्य बनाए गए हैं और सभी को युवा कांग्रेस चुनाव के माध्यम से सौपी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।
सम्मेलन में सभी ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही तथा निर्णय लिया गया कि 27 नवंबर को भोपाल में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव किया जाएगा।जिसमें जिले के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
– युवा कांग्रेस पार्टी की मजबूत रीढ़: डागा
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी युवा निर्वाचित होकर आए हैं और अब जिले के प्रत्येक गांव में कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना उनका पहला दायित्व है। जिलाध्यक्ष निलय डागा ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की मजबूती की रीढ़ है और युवाओं के मुद्दों पर पूरे जिले में सक्रियता से काम किया जाना चाहिए।
वहीं पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी ने कहा कि युवा कांग्रेस से ही निकलकर कई बड़े नेता पार्टी की कमान संभाल रहे हैं, इसलिए सभी पदाधिकारी बैतूल जिले की सशक्त आवाज बनकर कार्य करें।
– कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में ब्रजभूषण पांडे, समीर खान, अनुराग मिश्रा, नितिन गाडरे, मनोज आर्य, लवलेश राठौर, पुष्पा पेंदाम, जगदीश गोचरे, लोकेश पगारिया, हर्षवर्धन घोटे, आकाश भाटिया, जितेंद्र सिंह इवने, योगेश एरलू, दिगम्बर पारधी, प्रीतेश गंगारे, यशवंत हुडे, प्रदीप कोकाटे, धर्मेंद्र भलावी, कमलेश यादव, महेश थोटेकर, सचिन लिखितकर सहित सभी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पार्टी गमछे से स्वागत किया और अंत में राष्ट्रगान हुआ।




