झारखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर साहिबगंज से शुरू हुआ डॉल्फिन संरक्षण-सह-वृहद गंगा स्वच्छता अभियान-2025 स्वच्छता, आस्था और संरक्षण का संगम
Dolphin Conservation-cum-Massive Ganga Cleanliness Campaign-2025, a confluence of cleanliness, faith and conservation, started from Sahibganj on the occasion of completion of 25 years of Jharkhand state formation and 150th birth anniversary of Jananayak Birsa Munda.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा जननायक बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर साहिबगंज जिले में आज डॉल्फिन संरक्षण-सह-वृहद गंगा स्वच्छता अभियान-2025का शुभारंभ किया गया।यह अभियान 07 नवम्बर से 15 नवम्बर तक चलेगा,जिसके अंतर्गत गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं डॉल्फिन संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त हेमंत सती ने जानकारी दी की साहिबगंज झारखंड का एकमात्र ऐसा जिला है जहाँ उत्तरा-वाहिनी गंगा बहती है।गंगा का हमारे जीवन, संस्कृति और पर्यावरण में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इसीलिए झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ और बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती को विशेष बनाते हुए हमने यह निर्णय लिया है कि 07 से 15 नवम्बर तक गंगा तटों पर स्वच्छता एवं जागरूकता का यह पखवाड़ा चलाया जाए अभियान के पहले दिन बिजली घाट और शकुंतला सहाय घाट पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान एनएसएस, एनसीसी के छात्र-छात्राओं, समाजसेवी संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की।घाटों की सफाई के साथ-साथ उपस्थित जनसमूह को यह संदेश भी दिया गया कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है कार्यक्रम के दौरान लोगों को प्लास्टिक मुक्त घाट, अपशिष्ट प्रबंधन, और डॉल्फिन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही,यह भी बताया गया कि गंगा डॉल्फिन जैव विविधता का प्रतीक है और इसका संरक्षण गंगा के स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा हुआ है अभियान के अंतर्गत 15 नवम्बर तक जिले के विभिन्न गंगा तटवर्ती क्षेत्रों मुक्तेश्वर घाट,बिजली घाट,बास्कोला, सरकंडा राजमहल सूर्यदेव घाट, सिंधी डालन,श्रीधर उधवाआदि स्थलों पर इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,जिसमें स्थानीय ग्रामीण, स्वयंसेवी संस्थाएँ एवं विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग लेंगे साहिबगंज प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गंगा को स्वच्छ,निर्मल एवं प्रदूषण-मुक्त बनाए रखने में अपना योगदान दें इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी DFOप्रबल गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी SDOअमर जॉन आइन्द, जिला आपूर्ति पदाधिकारी DSOझुनू कुमार मिश्रा,जिला परियोजना पदाधिकारी DP0 अमित मिश्रा,नगर परिषद साहिबगंज के सिटी मैनेजर सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे कार्यक्रम में एनएसएस एनसीसी के छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों तथा जागरूक नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और गंगा स्वच्छता एवं डॉल्फिन संरक्षण के संकल्प को सशक्त बनाया।



