
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अमित कुमार के लिखित तहरीर के आधार पर पाकुड़ नगर थाना में विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ दर्ज कांड संख्या- 281/2025 के अनुसंधान और उद्भेदन के ध्यानार्थ गठित विशेष जांच टीम ने छापेमारी के दौरान करीब एक दर्जन बाइक के साथ तीन व्यक्ति को भी धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अमित कुमार द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर दर्ज कांड का उद्भेदन करते हुए बाइक भी बरामद किया। साथ ही अन्य ग्यारह वाहन भी बरामद किया जिसकी सत्यापन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गये रमजान अंसारी के विरुद्ध पहले से ही विभिन्न थाना में प्राथमिकी दर्ज है। साथ ही लतीफ अंसारी के विरुद्ध पाकुड़ नगर थाना में पहले से एक कांड दर्ज है। जबकि पकड़े गये अब्दुल सुभान अंसारी के विरुद्ध पहले से आपराधिक मामले नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान जारी है । उन्होंने बताया पाकुड़ नगर थाना, लिट्टीपाड़ा थाना और अमड़ापाड़ा थाना के पुलिस टीम विशेष जांच टीम में शामिल है।



