ललितपुर
डीफ लोगो को लेकर यातायात पुलिस ने किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देश, एएसपी कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निर्देशन में यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर जन जागरूकता अभियान के तहत बधिर वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक नई पहल की गई है। इस पहल के तहत, बधिर चालक/कान के प्रतीक चिन्ह योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। इसका उद्देश्य बधिर चालकों की पहचान सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं को कम से कम करना है। बधिर चालकों के वाहनों पर यह विशेष प्रतीक चिन्ह लगाने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। यह चिन्ह अन्य वाहन चालकों को सूचित करेगा कि वाहन का चालक बधिर है। इससे वे अधिक सावधानी बरतेंगे और हॉर्न के बजाय दृश्य संकेतों का उपयोग करेंगे। जिससे स्वयं के साथ साथ बधिर चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा शहर भर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया व नियम विरुद्ध वाहन का संचालन करने वालों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 141 वाहनों का चालान किया गया।