कर्माटांड़ बस्ती में वार्ड सदस्य के साथ मारपीट व छेड़खानी
Ward member assaulted and molested in Karmatand Basti

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कर्माटांड़ बस्ती में वार्ड सदस्य के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड सदस्य सकीना बीबी, पति मोहम्मद मंसूर अहमद, वार्ड संख्या-07 निवासी, ने कर्माटांड़ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में सकीना बीबी ने बताया कि वह अपने खेत में बकरी की देखभाल कर रही थीं, तभी जुगनी बीबी, पति खुर्शीद आलम, तथा उसके पिता मोहम्मद रऊफ वहां पहुंचकर विवाद करने लगी। आरोप है कि जुगनी बीबी ने कहा कि “यह जब से वार्ड सदस्य बनी है, मेरी कॉलोनी काट रही है, आज इसे कत्ल कर देंगे।” इसके बाद अनवर अंसारी और रऊफ अंसारी, पिता स्व. कैलू मियाँ, आए और वार्ड सदस्य के साथ मारपीट करने लगे। सकीना बीबी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके साथ छेड़खानी व बदसलूकी भी की गई। साथ ही अनवर अंसारी द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है। वार्ड सदस्य ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि जुगनी बीबी एक पूर्व विवाद में उनके पति पर झूठा आरोप लगाकर दो लाख रुपये लेकर फंसाने की कोशिश कर चुकी है। वार्ड सदस्य ने थाना से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच में जुट गई है।


