बागपत
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी श्रदालुओं की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। सावन के पहले सोमवार को जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर घर- परिवार की सुख, शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इसके अलावा ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर बालैनी, चकबंदी देवता मंदिर बालैनी समेत गांव, कस्बे, शहर व देहात क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु आने शुरू हो गए थे और रात तक वह शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए आते-जाते रहे। मंदिरों के बाहर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओ की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे। हर कोई श्रद्धालु अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान मंदिरों को बिजली की झालरों से बहुत ही भव्य तरीके के साथ सजाया गया था, जिसकी रौनक रात को देखते ही बनती थी। ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजन- पाठ संपन्न कराया गया। मंदिर भगवान भोले शंकर के उदघोषों से गूंज उठे। इस मौके पर समाज सेविका कुसुम चौहान ने कहा कि जो भी भक्त भगवान भोले शंकर की सच्ची श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करता है तो भगवान भोलेशंकर उसकी सब मनोकामना पूरी करते हैं।



