लखनऊ

1994 बैच के आईपीएस सुजीत पांडेय डीजी रैंक पर प्रोन्नत

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लखनऊ : उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक (DG) स्तर का पद-क्रम प्रदान कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया। श्री सुजीत पांडेय अभी लखनऊ मंडल के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के रूप में कार्यरत हैं। अपनी कठोरकार्यशैली, समयबद्धता और मैदानी स्तर पर अपराध नियंत्रण के लिए वे लंबे समय से पहचाने जाते रहे हैं। पुलिस महकमे में उन्हें एक सख्त अनुशासनप्रिय अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। गृह विभाग के जारी आदेश के अनुसार, सुजीत पांडेय को तत्काल प्रभाव से DG रैंक दी गई है। उनकी नई तैनाती एवं विशिष्ट जिम्मेदारी के बारे में शीघ्र ही अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। इस प्रमोशन के बाद उत्तर प्रदेश कैडर में DG स्तर के अधिकारियों की संख्या में एक और इजाफा हो गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button