अमेठी

विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान रविंद्र की पत्नी सपना के रूप में हुई है। सपना की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। उसकी एक तीन माह की बच्ची भी है।

सुबह काफी देर तक कमरे से कोई आहट न मिलने पर परिजन वहां पहुंचे। दरवाजा खुला था और सपना दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। परिवार के सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीपरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में कमरे में जबरन प्रवेश या किसी संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है।
पीपरपुर थाना प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पति रविंद्र सहित परिजनों से पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button