भीम आर्मी भारत एकता मिशन करेगा ईसाई समाज की मदद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली सदर तहसील के रामपुर गार्डन के चर्च मे ईसाई समाज के बिच उपस्थिति देकर ईसाई समाज की गंभीरतापूर्वक समस्याओ को सुना और आश्वासन दिया की हर संभव भीम आर्मी भारत एकता मिशन आपके साथ ख़डी है और जल्द ही भीम आर्मी जनपद बरेली मे बड़े स्तर पर ईसाई समाज की गंभीर समस्याओ को लेकर डीएम ,एस एस पी बरेली से मिलेंगे बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने कहा ईसाई समाज संविधानिक रुप से आन्दोलन करे और भीम आर्मी ईसाई समाज के साथ हर एक पद अधिकारी खड़ा रहेगा और संविधान हमें अधिकार देता है प्रार्थना करना कोई अपराध नहीं । ईसाई समाज के पादरियों पर एफआईआर होना एक गंभीर मामला है इस दौरान भीम आर्मी के पूर्व जिला सयोंजक आकाश सागर , भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष सैम मैसी , महानगर अध्यक्ष शिवम भारती , धर्मवीर व जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे !




