गाजियाबाद

लोनी नगरपालिका परिषद के वार्ड-41 की गली नं. 14 के हालात बदतर

लटकते बिजली तारों और जलभराव से परेशान नागरिकों ने अधिकारियों से लगाई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद :  नगर पालिका परिषद लोनी के वार्ड नंबर 41, गली नंबर 14 (नहर साइड) के स्थानीय नागरिकों का धैर्य अब जवाब देता नजर आ रहा है। इलाके के लोग लंबे समय से गली की बदहाल व्यवस्था को लेकर परेशान हैं। न तो पानी की निकासी का कोई समुचित प्रबंध है और न ही बिजली विभाग की ओर से लटकते तारों को ठीक करने की कोई कार्यवाही की गई है।
बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक भयावह हो जाती है। गली का गंदा पानी घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार नागरिकों को घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी सतीश जांगिड़ ने अन्य कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर सभासद, नगरपालिका चेयरमैन व स्थानीय विधायक से समस्याओं को अवगत कराया और इसका तत्काल समाधान कराने की मांग की है।
निवासियों का कहना है कि सभासद लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नगरपालिका के संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कई बार ज्ञापन और शिकायतें देने के बावजूद अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
लटकते बिजली के तार भी बने खतरा, बिजली विभाग चुप
गली में लगे बिजली के पोलों से तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। गलियों से गुजरने वाले बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं के लिए यह तार किसी खतरे से कम नहीं।
कॉलोनीवासियों और सभासद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तारों की खिंचाई और सुधार कराने की मांग की है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नागरिकों का आरोप है कि शायद बिजली विभाग किसी दुर्घटना के बाद ही जागेगा।
निवासियों की मांग — जल्द मिले समस्या से छुटकारा
वार्ड-41 के लोग मांग कर रहे हैं कि:
गली में उचित नाली निर्माण व पानी निकासी की व्यवस्था की जाए
लटकते बिजली तारों को तुरंत ठीक किया जाए
संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के लिए जवाबदेह बनाया जाए
नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन व धरना देने के लिए बाध्य होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button