अबुआ आवास का जांच करने पहुंचे एसडीओ प्रभाकर मिर्धा।
पंचायत समिति सदस्य चंदन ठाकुर पर लाभुकों नें भ्रष्टाचार का लगाया आरोप।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गढ़वा। जिले के भवनाथपुर प्रखंड का भवनाथपुर पंचायत में अबुआ आवास में अनियमितता बरतने की शिकायत पंचायत समिति सदस्य चंदन ठाकुर उपायुक्त से किया था। उपायुक्त के निर्देश पर श्री वंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने मंगलवार को पंचायत के विभिन्न टोला में नौ आवास का जांच किया।
जांच के दौरान देवनती देवी पति रामचंद्र राम पर आरोप लगाया गया था कि पूर्व से पक्का मकान रहते हुए अबुआ आवास आवंटित किया गया है। वहीं ललीता देवी पति विनोद बैठा पर पूर्व में इंदिरा आवास आवंटित किया गया है। संगीता देवी पति बबन पासवान पर पूर्व में इंदिरा आवास आवंटित होने का आरोप लगाया गया था। जांच में एसडीओ को बबन पासवान ने बताया कि मिरा देवी मेरी धर्मपत्नी जबकि संगीता देवी को पती छोड़ दिया था जिस कारण वह बेसहारा हो गई थी जिसे हमने आश्रय देकर पत्नी का दर्जा दिया। उसी का आवास आवंटित हुआ है और जिसका निर्माण कार्य चल रहा है।
राजू कुमार पिता निर्मल डोम का पक्का मकान रहते हुए अबुआ आवास दिया गया है। जांच पड़ताल में पाया गया कि न निर्मल डोम के दो लड़के हैं राजू तथा मुकेश जो दोनों पिता से अलग अलग रहते हैं। निर्मल डोम दोनों को अलग-अलग कर दिया है,जांच के दौरान ही पंचायत समिति सदस्य चंदन ठाकुर पर लाभुक राजू से तु मैं मैं हो गया जिसे एसडीओ ने शांत कराया। कौशल्या देवी पति टुनु राम पर भी पूर्व में इंदिरा आवास आवंटित होने का आरोप लगाया गया है,मंती देवी पति देवंत राउत पर खरौंधी मोड़ पर पक्का मकान रहते हुए अबुआ आवास का लाभ लेने का आरोप था, जिसे जांच में खरौंधी मोड़ पर अन्य दो भाईयों का मकान पाया गया।
उषा देवी पति देवेन्द्र बैठा पर पूर्व से पक्का मकान,मंजु देवी पति अवधेश बैठा पर पूर्व से पक्का मकान, कुशुम देवी पति महंगु राम पर भी पूर्व से पक्का मकान का आरोप लगाया गया है। जांच के दौरान शिकायतकर्ता पंचायत समिति सदस्य चंदन ठाकुर पर लाभुक ने पैसा लेने का आरोप लगाया।
जांच के दौरान एसडीओ प्रभाकर मिर्धा राजू डोम के आवास का जांच कर रहें थे कि राजू डोम तथा मुकेश डोम चंदन ठाकुर पर आग बबूला हो गया। कहा कि हम लोग डोम है इसलिए जांच करवा रहे हैं। मुकेश ने एसडीओ के सामने कहा चंदन ठाकुर दस हजार रुपए की मांग किए थे तीन हजार रुपए दिए थे सात हजार नहीं दे पाए तो झूठ का जांच करवा रहे हैं, थोड़ी देर तक दोनों में नोंक झोंक भी हुआ। मीरा देवी पति बबन पासवान के घर पर भी चंदन ठाकुर को भला बुरा कहा गया। मिरा देवी ने कहा कि वोट मांगने आएगा तो चप्पल से मारेंगे। जांच से ढिकुलिया में चंदन के विरुद्ध काफी आक्रोश देखा गया।
जांच के पश्चात एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य चंदन ठाकुर के द्वारा अबुआ आवास में अनियमितता का आरोप लगाया गया था जिसके आलोक में जांच किया गया है। बताया कि अभी तक जांच में अनियमितता नहीं पाया गया है। जांच रिपोर्ट उपायुक्त को भेजा जाएगा। इस अवसर पर मुखिया बेबी देवी, मुखिया पति सुजित कुमार, आवास समन्वयक अशोक कुमार, सचिव नवनित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



