ललितपुर

विगाखेत टोल प्लाजा पर नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के विगाखेत  टोल प्लाजा पर झाँसी विगाखेत टोलवे प्राइवेट लिमिटेड एवं क्यूब रूट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज विगाखेत टोल प्लाजा पर नि:शुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललितपुर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विपिन चौधरी एवं यातायात प्रभारी श्री आलोक तिवारी रहे, जिन्होंने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। यह नेत्र शिविर आगामी सात दिनों तक (11 दिसम्बर 2025 तक) टोल प्लाजा पर संचालित किया जाएगा।
शिविर में मेडिकल टीम द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं, विशेषकर ट्रक चालकों की आँखों की जांच की गई। जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार चालकों को निशुल्क चश्मे (आई ग्लासेस) वितरित किए गए।
परियोजना प्रमुख श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ट्रक एवं वाहन चालकों को नियमित नेत्र जांच कराना है, ताकि नेत्र संबंधी समस्याओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी चालकों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया।
प्लाज़ा प्रबंधक श्री विकास सक्सेना ने जानकारी दी कि आज शिविर में बड़ी संख्या में ट्रक चालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आँखों की जाँच कराई।
कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक एवं मेडिकल टीम – डॉ. सुनील कुमार पाल, डॉ. विशाल यादव, अमित मौर्य, आर्यन मौर्य तथा समस्त टोल स्टाफ उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button